न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुंबई : एंटीलिया मामले में एनआईए को मिले अहम सबूत,नदी से सचिन वाझे का लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

देश /डेस्क

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने मिले विस्फोटक मामले की जांच कर रहे एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।मालूम हो कि एनआईए को मनसुख हीरेन की हत्या सहित विस्फोटक रखने के मामले में लगातार सफलता मिल रही है और इस मामले का परत दर परत खुलासा हो रहा है ।






आज मनसुख हिरेन हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में NIA की टीम सचिन वाझे को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी के पुल पर ले गई है।जिसके बाद गोताखोरों ने नदी से एक गाडी की 2 नंबर प्लेट,कंप्यूटर सीपीयू, लेप टॉप, हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान बरामद किया है।बता दे कि इससे पहले भी NIA ने कार सहित अन्य सामान जप्त किया था ।सूत्रों की माने तो सचिन वाझे ने नदी में सबूत फेंकने की बात कबूल ली है ।इस बहुचर्चित मामले में NIA को और भी कई अहम सबूत मिले है जिसपर जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है ।






Share this news

Leave a Comment