न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना,कहा वो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के अंदाज में चल रही है

देश /डेस्क

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के अंदाज में चल रही है ।दरअसल श्री सिंह शनिवार को बीजेपी नेता सुभेंदू अधिकारी के गाड़ी पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे ।

श्री सिंह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के भाई की गाड़ी पर हमला नहीं हुआ है यह ममता बनर्जी की निराशा के कारण हुआ है। ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं CPM के विरोध में, पर वे CPM से भी आगे बढ़ गई हैं । श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि  वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के अंदाज में चल रही हैं। वे अपने विरोधियों की हत्या करना चाहती हैं। ये अपने विरोधियों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहती हैं। इन्होंने आतंक का रूप ले लिया है। 2 मई को इनका सफाया दिखेगा ।

Share this news

Leave a Comment