नक्सलबाड़ी :सीपीआईएम व कांग्रेस ने संयुक्त रुप से महंगाई व कृषि बिल के खिलाफ निकाली रैली

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शनिवार को सीपीआईएम व कांग्रेस ने एक साथ मिलकर डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर व कृषि बिल के खिलाफ बतासी में एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया । यह जुलूस विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर खत्म किया गया।डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर निकाला गया यह जुलूस में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोगों को कृषि कानून की खामियां बतायी। लोगों को कहा कि यह कानून किसी भी तरह किसानों के हित में नहीं हैं।






केंद्र सरकार सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। कृषि बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा । इस दौरान कांग्रेस के पूर्व फांसीदेवा – खोरीबाड़ी विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने कहा कि कृषि के तीन बिल को रद करने के मांग पर कर रहे हैं । केंद्र सरकार के इस काले कानून का हमलोग विरोध कर रहे हैं. हमलोग भी कृषकों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं।और उनके साथ है। जब तक काला कानून रद नहीं हो जाता विरोध जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से एक भी काम ऐसा नहीं किया गया, जिससे लोगों को राहत प्राप्त होती . उन्होंने कहा भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है.उन्होंने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर गरीबों को देने की बात करती है।






जबकि दूसरी तरफ आम लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों में लगातार धीरे-धीरे बढ़ोतरी करके लोगों के साथ धोखा कर रही है. उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है . वह आम भारतीयों को प्रताड़ित करने के लिए कभी एनपीआर , सीएए और एनआरसी जैसे काला कानून को लाकर आधुनिक भारत को प्राचीन काल में ढकेलने में लगे हुए हैं तो अब वर्तमान में किसानों को हक को मारने के लिए कृषि बिल लेकर आई है ।जबकि सांसद में पारित हुए कृषि बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। इसके बावजूद भाजपा की केन्द्र सरकार चुप है. इस मौके पर सुनील चंद्र तिर्की के अलावा , कांग्रेस के खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष अलोक राय, माणिक बर्मन, जीवेश सरकार, तापस सरकार, राजकुमार क्षेत्री , झरेन राय , कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।






सबसे ज्यादा पड़ गई