न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :बीजेपी ने बंगाल चुनाव के पहले और दूसरे चरण के 56 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान , नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी

दिल्ली /डेस्क

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पहले एवं दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है ।

मालूम हो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए आगामी चुनाव में 200 सीट जीतने के साथ ही दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के कुल 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की है वही 1 सीट सहयोगी दल आजसू के लिए छोड़ी गई है ।






पार्टी ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से टिकट दिया है ,जहां से वो सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देंगे । वहीं रघुनाथ नगर से विवेकानंद, छटना से सत्यनारायण मुखर्जी ,तमलुक से डॉक्टर हरे कृष्ण, पंस्कुरा ईस्ट से देवव्रत पटनायक , मोइना से क्रिकेटर अशोक डिंडा, उत्तर से सुनीता सिन्हा भगवानपुर से रविंद्र नाथ मेती कांति दक्षिण से अरुण कुमार दास, नयाग्राम से बांकुल मुरमुर, केसरी से सोनाली मुर्मू ,खड़कपुर से तपन, सालगुनी से राजीव कुंडू, झाड़ग्राम से सुखमय छटना से सत्यनारायण मुखर्जी रामनगर से सुरेश नायक खड़कपुर से तपन भैया बलरामपुर से बालेश्वर महतो , मेदनीपुर से संविधान हल्दिया से तापसी मंडल को उम्मीदवार बनाया है साथ ही अन्य विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों कि घोषणा भी कि गई है ।बता दे कि बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा ।वहीं अन्य 6 चरणों की सूची भी जल्द जारी करने की बात पार्टी नेता द्वारा कहीं गई है ।

Share this news

Leave a Comment