न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कैबिनेट की बैठक में 48 एजेंडों पर लगी मुहर ,ईवीएम से होगा पंचायत चुनाव

बिहार /पटना

बिहार में 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव -ईवीएम से होगी वोटिंग
-बिहार कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला.

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी है । सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है. मालूम हो कि 10 चरणों में पंचायत के चुनाव कराये जायेंगे. पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिये ही होंगे.
दरअसल चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण बिहार में पंचायत चुनाव का मामला लटका पड़ा था. बिहार सरकार ईवीएम के सहारे वोटिंग कराना चाह रही थी. लेकिन ईवीएम के प्रयोग के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी थी. चुनाव आयोग ने बिहार के पंचायत चुनाव में ईवीएम के प्रयोग की मंजूरी नहीं दी थी. इसके खिलाफ राज्य सरकार कोर्ट गयी थी.


मंगलवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में ईवीएम के जरिये ही पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया. सरकार पंचायत चुनाव के लिए 90 हजार ईवीएम खरीदेगी.राज्य कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के लिए 122 करोड़ रूपये खर्च करने की मजूरी दे दी है. सूबे में दस चरण में पंचायत चुनाव होगा. इसमें वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य औऱ जिला परिषद सदस्यों को चुना जायेगा.


हालांकि बिहार में बड़े पैमाने पर पंचायतों का पुनर्गठन भी हुआ है. कई पंचायतों को नगर निकायों में शामिल कर लिया गया है. लेकिन सरकार ने पंचायतों में आऱक्षण की पुरानी व्यवस्था को ही इस दफे भी लागू करने का फैसला लिया है. यानि जो सीट जैसे पिछले दफे आरक्षित थी, इस बार भी वैसे ही आरक्षित रहेगी.

Share this news

Leave a Comment