न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईएनसी का पदभार संभाला

देश/एजेंसी

वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, एवीएसएम, वीएसएम ने सोमवार को  नेवल बेस पर आयोजित एक शानदार औपचारिक परेड में वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, पीवीएसएम, एवीएसएम से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी), ईस्टर्न नेवल कमांड (ईएनसी) का पदभार संभाला है ।

इस मौके पर वाइस एडमिरल एबी सिंह ने औपचारिक गार्ड का निरीक्षण किया और ईएनसीके विभिन्न जहाजों और प्रतिष्ठानों से तैयार किए गए नौसेना कर्मियों की प्लाटूनों की समीक्षा की । समारोह में जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों के सभी फ्लैग ऑफिसर्स और कमान अधिकारियों ने भाग लिया । बाद में उन्होंने विशाखापट्टनम के बीच रोड पर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों को भी श्रद्धांजलि दी ।

मालूम हो कि दिनांक 01 जुलाई 1983 को कमीशन प्राप्त वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं ।  नेविगेशन और डायरेक्शन विशेषज्ञ वाइस एडमिरल एबी सिंह ने 38 वर्षों में फैले अपने कैरियर में विभिन्न सामरिक स्टाफ और कमान नियुक्तियों पर रहे हैं ।






Share this news

Leave a Comment