न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिले में मिले और 6 कोरोना मरीज । एक चिकित्सक भी आए बीमारी की चपेट में ।

किशनगंज /संवादाता

शनिवार को जिले में 6 और कोविद 19 संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में बीमारी को लेकर भय का माहौल देखा गया ।मालूम हो एमजीएम के निदेशक डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि ठाकुरगंज अस्पताल के एक डॉक्टर भी दूसरों का इलाज करते करते खुद कोरोना से संक्रमित हो गए। सभी रोगी को माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सेंटर, किशनगंज में भर्ती किया गया ।

जिले में कुल 45 कोरोना पॉजिटिव रोगी में 13 रोगी डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अभी 32 कोरोना रोगी का इलाज जारी है । डॉ जायसवाल ने सभी से सतर्क रहने और अनिवार्य रूप से मास्क पहने की अपील की है ।

Share this news

Leave a Comment