न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :सुरक्षाबलों की सतर्कता से टली बड़ी घटना ,21 आईईडी बम बरामद

झारखंड /चाईबासा

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे को समय रहते नाकाम कर दिया है ।जानकारी के मुताबिक माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को उड़ाने की बड़ी साजिश रची गई थी लेकिन सतर्कता की वजह से नाकाम हो गया है ।






मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने 21आईडी बम सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के रास्ते पर लगा रखी थी ।अगर यह विस्फोट हो जाता तो बड़ा नुकसान होता ।

ये 21 आईडी बम चाईबासा के नक्सल प्रभावित मारादिरी एवं बारिहातू जंगल में लगाए गए थे, सभी बमों को डिफ्यूज करने में जवान जुटे हुए हैं ।






फ़ाइल फोटो

Share this news

Leave a Comment