न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :राज्यपाल श्री फागू चौहान ने संयुक्त सत्र को किया संबोधित ,सरकार की गिनाई उपलब्धियां,कहा आत्मनिर्भर बिहार राज्य सरकार का संकल्प है

बिहार /पटना

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से शुरू हो गया। अपने अभिभाषण में राज्‍यपाल ने कहा कि आत्‍मनिर्भर बिहार राज्‍य सरकार का संकल्‍प है। उन्‍होंने जीरो टॉलरेंस से लेकर नीतीश सरकार के सात निश्चय पार्ट 2 का जिक्र किया है। दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्‍यपाल ने कहा कि बिहार सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। राज्‍यपाल श्री चौहान  ने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। उन्‍होंने युवाओं को रोजगार, महिला उत्थान आदि क्षेत्रों में सरकार के कामकाज की तारीफ की। कहा कि बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। राजय सरकार की अन्य नौकरियों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। नीतीश सरकार के सात निश्चय-2 का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि इसके अंतर्गत महिला, युवा, किसान समेत सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।







राज्यपाल ने कोरोना और टीकाकरण पर चर्चा की।  इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा अन्य दो विधायकों के साथ महंगाई के खिलाफ लकड़ी और मिट्टी के चुल्हे के साथ विधान सभा पहुंचे हैं।


बता दें कि इस बजट सत्र में कई विधेयक लाए जाने की संभावनाएं हैं। एक माह पांच दिन चलने वाले इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल फागू चौहान के संबोधन के बाद पहले ही दिन 2020-21 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। 22 फरवरी को 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा। पहली बार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बजट पेश करेंगे ।वहीं इस दौरान विपक्ष द्वारा लगातार टोकटोकी की जाती रही ।
राज्यपाल ने संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए कहा न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र का ख्याल रख सरकार सभी वर्ग, सभी  क्षेत्र का विकास कर रही कोरोनकाल में हुए कार्यों की तारीफ की, कहा राज्य सरकार ने राहत पहुंचाने के सभी कदम उठाएकहा, सभी जिला मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी दी गयी है कहा, बिहार की महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ा है ।

विपक्ष ने पहले ही दिन अपना तेवर जाहिर कर दिया है कि वो शांत नहीं बैठेगी ।सत्र के हंगामेदार होने के कयास अभी से लगाए जा रहे है ।बता दे कि महागठबंधन के राजद विधायक आज साइकिल से सदन पहुंचे वहीं कांग्रेस के विधायक हाथो में चूल्हा और लकड़ी ले कर पहुंचे और महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई है । 






Share this news

Leave a Comment