न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :ऐतिहासिक बजट से जीडीपी रेट में होगी बढ़ोतरी ,अर्थ व्यवस्था में सुधार से बढ़ेगा निवेश -जयंत सिन्हा

झारखंड /रामगढ़

ऐतिहासिक बजट से जीडीपी में 11 से 12 फ़ीसदी का इजाफा होने वाला है उक्त बातें बीजेपी सांसद श्री जयंत सिन्हा ने बीजेपी द्वारा आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं ।

श्री सिन्हा ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ भारत का संघर्ष अव्वल दर्जे का है। यही वजह है कि हमारे वैज्ञानिकों ने बेहद सस्ते दाम में वैक्सीन तैयार की है। पूरे देश में लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था तो हो ही रही है। लेकिन भारत, कनाडा और विश्व के दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 35000 करोड रुपए वैक्सीन के लिए उपलब्ध कराए हैं। अगर राज्य सरकार का सहयोगात्मक रवैया रहा तो पूरे झारखंड के नागरिक को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।






सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐतिहासिक बजट 1 फरवरी को पेश किया है। उसका लाभ रामगढ़ और झारखंड के अन्य जिलों के लोगों को सीधा सीधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट से जीडीपी में 11 से 12 फ़ीसदी का इजाफा होने वाला है। लेकिन इस रॉकेट बजट की खासियत यह है कि आगे के वर्षों में भी सात से आठ फ़ीसदी का इजाफा जीडीपी में होगा। यही वजह है कि निवेशक इसे ऐतिहासिक बजट के रूप में देख रहे हैं। बजट पेश होने के बाद ही शेयर बाजार में भी अचानक भारी उछाल आया है। शेयर बाजार का सूचकांक 10 से 15 फ़ीसदी बढ़ा है। यह सिर्फ नए बजट का प्रभाव है ।






Share this news

Leave a Comment