न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जम्मू :पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश को किया नाकाम ,जम्मू को दहलाने की थी साजिश ,विस्फोटक के साथ नर्सिंग कॉलेज का छात्र गिरफ्तार 

पाकिस्तान के अल-बदर तंजीम संगठन से IED लगाने का मिला था निर्देश 

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने की थी साजिश 


देश /डेस्क 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश कों नाकाम कर दिया है ।पुलिस ने एक आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है ।जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि कल रात को हमने जम्मू बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। जिसके बैग से 6-6.5 किलो IED बरामद हुई। श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी ने बताया कि वह चंडीगढ़ के नर्सिंग कॉलेज का छात्र है। उसे पाकिस्तान के अल-बदर तंजीम से IED लगाने के निर्देश दिए गए थे ।






श्री सिंह ने कहा  उसे IED लगाने के लिए 3-4 जगह बताई गई थी, जिसमें रघुनाथ मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और लखदाता बाजार शामिल थे। इनमें से किसी एक जगह पर उसको IED रखना था। श्री सिंह ने कहा इससे काफी बड़ा धमाका हो सकता था जिसे जम्मू पुलिस ने नाकाम कर दिया ।पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने कि पूरी कोशिश आतंकी ने की थी लेकिन समय रहते उसे नाकाम कर दिया गया जो की पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है ।






Share this news

Leave a Comment