न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :ओवैसी की सोच उनके समुदाय तक सीमित है , जिस्म हिंदुस्तान में और दिमाग-दिल जिन्ना का -श्री गिरिराज सिंह

देश /डेस्क

केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख अशद उद्दीन ओवेशी पर जम कर प्रहार किया है । श्री सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि ओवैसी की सोच उनके समुदाय तक सीमित है , जिस्म हिंदुस्तान में और दिमाग-दिल जिन्ना का । श्री सिंह ने कहा कि ओवेशी के अनुसार  अपराध करने वाले मुसलमान को सजा नहीं मिलनी चाहिए और अगर सजा मिले भी तो उनका अतिथि सा स्वागत हो।

श्री सिंह ने कहा हिंदुस्तान तो क़ानून से चलेगा ,जिन्ना के सोच से नहीं ।बता दें कि शनिवार को लोकसभा में  जम्मू कश्मीर पर चर्चा के दौरान ओवेशी ने जम्मू कश्मीर में स्टेट हुड बहाली के साथ ही जम्मू कश्मीर में मुस्लिम अधिकारियों की कम तैनाती को लेकर सवाल उठाया था ।जिसपर आज श्री सिंह ने ओवेशी की तीखी आलोचना की है ।






Share this news

Leave a Comment