न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :हथियार सहित 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड /सिमडेगा

सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मालूम हो कि पुलिस ने हथियार सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

सिमडेगा के बांसजोर थाना क्षेत्र के के कुरकुरा बाजार लुटकांड की तहकीकात और इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार दो अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने लूट और रंगदारी के आरोपी पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी डॉ शम्स तबरेज बताया कि ये अपराधी प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने और लूट जैसे मामलों के आरोपी है। पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी। श्री तबरेज ने बताया कि इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल मिले हैं। इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Share this news

Leave a Comment