न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा ,पार्टी को बर्बाद करने का लगाया आरोप

बिहार /पटना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है ।शनिवार को अपने समर्थकों के साथ राजद कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप जगदानंद के खिलाफ काफी गुस्से में थे. जगदानंद द्वारा पार्टी कार्यालय में नेताओ से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने पर भड़के तेज प्रताप ने कहा कि राजद में यह परंपरा नहीं है. यह गरीब की पार्टी है.







 उन्होनें ने जगदानंद पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही लालू प्रसाद यादव बीमार है. दूसरी ओर तेज प्रताप के इस बयान का राजद के कार्यकर्ताओ ने भी समर्थन किया और प्रदेश कार्यालय में जमकर बबाल काटा.

वहीं तेज प्रताप के इस रवैये से बैकफुट पर आये राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के गुस्से से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अगर वे नाराज है तो मिल बेठकर बात कर लेगें.मालूम हो कि जबसे जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने है उन्होनें राजद को अनुशासित पार्टी बनाने की कवायद शुरू की है, लेकिन तेज प्रताप और उनके समर्थको का आरोप है कि जगदानंद, तेज प्रताप और उनके समर्थकों की अनदेखी करते है।गौरतलब हो कि तेज प्रताप इससे पहले अपने छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ भी ताल ठोक चुके है ।अब यह घमासान और क्या रूप लेता है यह देखने वाली बात होगी ।






Share this news

Leave a Comment