न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी जवानों को लगाया गया कोरोना का टीका

किशनगंज /विजय कुमार साह

कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया। टेढ़ागाछ प्रखंड़ के माफीटोला एसएसबी कैंप में जवानों से इसकी शुरुआत हुई।लगभग एक सौ जवानों को टीका लगाया गया।एसएसबी कैम्प में टीकाकरण का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कौशल किशोर प्रसाद ने की।

कोविड 19 का टीका माफी टोला,पेकटोला,लालपानी, खनियाबाद, बैरिया का सेकड़ो एसएसबी जवानों को वैक्सीन लगाया गया।एसएसबी कंपनी माफी टोला के निरीक्षक पुष्प राज सिंह ने सबसे पहले कोविड वैक्सीन टिका लगाया उसके बाद सभी जवानों को टीकाकरण किया गया।मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी कौशल किशोर प्रसाद,धर्मेंद्र कुमार, तुसार सहित स्वास्थ्य कर्मी व एसएसबी के जवान मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment