न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :सीपीआईएम व कांग्रेस ने पुलिस व राज्य सरकार के खिलाफ निकाली रैली

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी व कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सुबह 12 घंटे बंगाल बंद के समर्थन तथा राज्य सरकार व पुलिस के खिलाफ रैली निकाली . इस संबंध में सीपीआईएम के विकास चक्रवर्ती ने बताया कि बीते गुरुवार को कोलकाता में वाममोर्चा के छात्र व युवा संगठनों के आयोजन नवान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज किया गया . इसी के मद्देनजर आज सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से भारत बंद के समर्थन , पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई.






आगे उन्होंने बताया कि जिन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है.उन सभी पुलिस वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. क्योंकि पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही निंदनीय है. उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. इस मौके पर माधव सरकार,प्रणव भट्टाचार्य, राधागोविन्दो घोष, बाबू दास, सैलेन राय गौतम आचार्य समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment