न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी : 30 दिवसीय हेडमेंड ज्वेलरी प्रशिक्षण शिविर का किया गया शुभारंभ

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शुक्रवार को एसएसबी की 41वीं वाहिनी (रानीडांगा) की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत खोरीबाड़ी प्रखंड अन्तर्गत मदनजोत प्राइमरी स्कूल में 30 दिवसीय हेडमेंड ज्वेलरी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ 41 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र नेगी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.






इस हेडमेंड ज्वेलरी कोर्स में दर्जनों युवतियां शामिल हुई. सभी युवतियों को हेडमेंड ज्वेलरी की 30 दिनों तक ट्रेनिंग दिया जायेगी. इस मौके पर एसएसबी की 41वीं वाहिनी के कमांडेट सुभाष चंद्र नेगी,डिप्टी कमांडेट रूपेश मधुवाल, सहायक कमांडेट निखिल विश्वास, दीप प्रोफेशनल स्किल फाउंडेशन सिलीगुड़ी के विजय सोनार, समाजसेवी रणदीप मिश्रा, सुफला बर्मन समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment