न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ,कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया गया. गुरुवार को भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी . इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं न ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है. कार्यकर्तओं ने कहा उनकी जीवनी से हमेशा कुछ सीख लेनी चाहिए. उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था.






उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है. मौके पर भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल के महिला मोर्चा द्वारा एक रैली भी निकाली गयी. यह रैली पार्टी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों परिक्रमा कर खत्म किया गया. इस दिन नक्सलबाड़ी मंडल के महासचिव टीकाराम दहाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशीत मालाकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू घोष, एससी अध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी , किसान अध्यक्ष खड़ानंद शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment