न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर कोचाधामन प्रखंड के 24 पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्य योजनाओं की हुई जांच

किशनगंज /अनिर्बान दास

गुरुवार को जिला पदाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निदेश के आलोक में कोचाधामन प्रखंड के सभी 24 पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं मनरेगा की योजनाओं की जांच पूर्व गठित 24 जांच दल के द्वारा किया गया।सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी टीम के साथ आवंटित पंचायत में जाकर 3-4 आंगनबाड़ी केंद्र,3 विद्यालय एवम् 3-4 मनरेगा योजनाओ के तहत हुए कार्य की जांच किए। जांच के क्रम में मूलभूत सुविधाओं, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधन की उपलब्धता आदि का अवलोकन किया गया।






सर्वप्रथम कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में 9 बजे पूर्वाह्न में पहुँच कर पदाधिकारियों ने आवश्यक कागजात व अभिलेख प्राप्त करते हुए जांच दल के साथ क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया । जांच दल में वरीय पदाधिकारियों के साथ महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत तकनीकी सहायक,विकास मित्र आदि कर्मी भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच हेतु प्रतिनियुक्त थे।जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन डीआरडीए मे समर्पित करने के पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जायगी।






Share this news

Leave a Comment