न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कल होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ,तैयारी हुई शुरू

बिहार /पटना

बिहार में लंबे इंतजार के बाद कैबिनेट का विस्तार होने की खबर है।मालूम हो कि मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।वहीं बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को मंत्री पद का शपथ लेने वाले नेताओ की सूची भेज दी है। राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गई है। राजभवन में कुर्सियां व अन्य सामान ले जाया जा रहा है। वहीं जिन नेताओं का नाम मंत्री की लिस्ट में है उन्हें फोन जाना शुरू हो गया है ।






जानकारी के अनुसार बीजेपी कोटे से 9 लोग मंत्री बनाये जा सकते हैं।वहीं जदयू कोटे से 8 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते है ।  बीजेपी के कई नेताओं को मंत्री बनाये जाने की सूचना दी गई है। जानकार सूत्रों ने बताया कि शाहनवाज हुसैन को पार्टी की तरफ से इस बारे में जानकारी दे दी गई है। वे मंगलवार की सुबह दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं। वहीं बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन को भी नेतृत्व की तरफ से फोन गया है साथ ही अन्य कई नेताओं को सूचना दे दी गई है ।राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। राजभवन में जैसे ही सूची गई वहां पर तैयारी आरंभ कर दी गई है। 






Share this news

Leave a Comment