न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए किया अस्पताल का उद्घाटन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत अन्तर्गत रंगाली अस्पताल का सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया . बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले इस अस्पताल के शुरू होने से बुढागंज क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी चुनावी सौगात है. इस संबंध में खोरीबाड़ी प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया काफी लंबे समय से बुढागंज व इसके आसपास के लोगों को इस अस्पताल के शुरू होने का इंतजार था और अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया.






लोगों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है. वही महेंन चंद्र सिंह ने बताया लोगों को इलाज़ के लिए काफी दिक्कतें हो रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से रंगाली अस्पताल का 2019 में शिलान्यास किया गया था और आज इसका राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्घाटन किया गया. उक्त अस्पताल का उद्घाटन को देख लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. इस मौके पर किशोरी मोहन सिंह के अलावा महेंन चंद्र सिंह, जयंतो एक्का, राजीव सिंह, रवीन्द्र सिंह व खोरीबाड़ी अस्पताल के बीएमओएच सैफुल आलम समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment