न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : पैक्स चुनाव को लेकर टाउन हॉल में पीठासीन पदाधिकारियों एवं अन्य को दिया गया प्रशिक्षण

किशनगंज /संवादाता

आज जिला पदाधिकारी -सह -जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार पैक्स निर्वाचन 2021के सफल संचालन के निमित पीसीसीपी तथा पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी,द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण क्रमशः रचना भवन,डीआरडीए तथा टाऊन हॉल में सम्पन्न हुआ।






मालूम हो कि पैक्स निर्वांचन से संबंधित प्रत्येक बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर बैलेट बॉक्स को सील करने की प्रक्रिया को प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा मतदान पदाधिकारियों को दिखाया गया।वहीं
सभी पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 13/02/2021 को उनके प्रखण्ड मुख्यालय में निर्धारित है।

गौरतलब हो कि पैक्स निर्वाचन किशनगंज जिला के तीन प्रखण्ड ठाकुरगंज,बहादुरगंज और टेढ़ागांछ के विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों का होना है।






Share this news

Leave a Comment