न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :दो मोटरसाइकिलों की आमने -सामने टक्कर में एक की मौत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने के टक्कर में मौके ही एक की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम भारत -नेपाल सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी स्थित दुर्गा मंदिर के सामने नेशनल हाईवे 31 सी (327) पर दो मोटरसाइकिल के बीच आमने -सामने टक्कर हो गई.






घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त हुआ कि एक टोटो यानी इरिक्शा भी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .






Share this news

Leave a Comment