न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : मास्टर प्लान से संबंधित बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में हुई सम्पन्न

किशनगंज /संवादाता 

किशनगंज मास्टर प्लान से संबंधित बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सम्पन्न आज  हुई। जानकारी के मुताबिकमास्टर प्लान को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों,संबंधित पदाधिकारी के साथ गहन विचार विमर्श कर कार्य योजना पर सहमति बनाई गईं।

साथ ही,किशनगंज मास्टर प्लान हेतु किशनगंज आयोजना क्षेत्र के सीमांकन प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में किशनगंज मास्टर प्लान के आयोजना क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों अर्थात् किशनगंज,पोठिया व कोचाधामन के जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी कार्य योजना के साथ भाग लिए।मालूम हो कि विभागीय निदेशानुसार मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने के निमित प्रस्ताव पर चर्चा हुई ।






तद्नुसार प्रस्ताव नगर विकास एवम् आवास विभाग ,बिहार पटना को भेजा जाएगा।उक्त बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त किशनगंज विस के विधायक व कोचाधामन विस के विधायक प्रतिनिधि, अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार,उप विकास आयुक्त मनन राम, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी अमन कुमार सुमन,संबंधित क्षेत्रों के अन्य जन प्रतिनिधि,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






Share this news

Leave a Comment