न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :भाजपा ने चलाया ‘ कृषक सुरक्षा अभियान ‘,घर घर जाकर एक मुट्ठी चावल किया संग्रह

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शनिवार को भाजपा रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बूथ संख्या 40 में किसानों के घर-घर जाकर एक-एक मुट्ठी चावल संग्रह किया और नए कृषि कानूनों के बारे में बताया .रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के स-सभापति विकास बर्मन ने किसानों को बताया कि सरकार द्वारा पारित किये गए कृषि बिल हित में लिया गया फैसला है .






इसके बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, लेकिन विरोध करने वाले वे लोग हैं जो आढ़तियों के खर्चे पर विरोध कर रहे हैं और गलत जानकारी देकर लोगों को भड़का रहे हैं . इसलिए आपलोग इसकी बातों न आये . उन्होंने कहा मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है .

आगे उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से किसान को लाभ होगा . आपलोग किसी के झांसा में न आये इस बिल के लागू होने से दलाल अब आपलोगों को धोखा नहीं दे पाएंगे और अपना उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच पायेंगे . इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा इस बिल के बारे में लोगों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं तथा इसका विरोध कर रहे हैं . इस दिन शक्तिकेंद्र प्रमुख कोलिन सिंह, महिला मोर्चा के महासचिव मामुनी सरकार बर्मन समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment