न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :एसएसबी द्वारा काकड़भिट्ठा आई केयर सेंटर के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

एसएसबी की तत्वावधान में काकड़भिट्ठा आई केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शनिवार को जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया . जिसमें 300 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवायी और डॉक्टर से सलाह लिया .






इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया एसएसबी के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि एसएसबी की तत्वावधान में काकड़भिट्ठा आई केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया .आयोजित इस नेत्र जांच शिविर में 337 लोगों का नेत्र जांच किया गया .

जिसमें चिकित्सकों द्वारा 75 लोगों को आंख की जांच करने के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए सलाह दिया गया और इनका ऑपरेशन काकड़भिट्ठा आई केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 25% मुफ्त में कराया जायेगा. साथी ही 108 लोगों को नेत्र जांच कर उन्हें दवाई और 61 लोगों को चश्में प्रदान किया गया.






Share this news

Leave a Comment