न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ में मतदाता सूची में सुधार के लिए पंचायत भवन में शिविर का आयोजन

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में मंगलवार को पंचायत भवन में मतदाता सूची में व्याप्त गड़बड़ी में सुधार एवं नाम जोड़ने व विलोपित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।आयोजित शिविर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार धवेली पंचायत में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हुई है।






जिसमें अधिकांश लोगों की शिकायत यह है कि उनका नाम मतदाता सूची में है लेकिन वार्ड में हेराफेरी कर दिया गया है।जिसे उन्हें सुधार करने में परेशानी हो रही है।स्थानीय प्रशासन द्वारा बिना आपत्ति के ही मतदाताओं का नाम मूल वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डो में कर दिया गया है।अब फिर शिविर लगाकर सुधार और आपत्ति के नाम पर लोगों को पंचायत भवन में दौड़ाया जा रहा है।इधर बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया पंचायत के शिविर मतदाताओं से नाम आदि में त्रुटि,नया नाम जोड़ने,विलोपन तथा वार्ड बदलने के लिए दावा आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है।






Share this news

Leave a Comment