न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज थाना परिसर में कुल 4695 लीटर देशी एवं विदेशी शराब की विनष्टीकरण की प्रक्रिया की गई पूरी

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज थाना परिसर में कुल 4695 लीटर देशी एवम विदेशी शराब की विनष्टीकरण की प्रक्रिया की गई पूरी।जिसमें की बहादुरगंज ,गलगलिया और ठाकुरगंज थाना ने भाग लिया ।वहीं कुछ थाना इसमें विलंब के कारण भाग नहीं ले सके हैं ।जिनके लिए अलग तिथि एवं अलग जगह निर्धारित के जाने की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई ।
बीते दिनों कई थानाओं में अवैध शराबों की जप्तियां की गई थी ।






मालूम हो कि उत्पाद विभाग ,पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में इन शराबों का विनष्टीकरण बहादुरगंज थाना परिसर में किया गया।जहाँ ठाकुरगंज ,बहादुरगंज और गलगलिया थाना में पकड़े गए कुल 4695 लीटर देशी एवम विदेशी शराब की बोतलों को तोड़फोड़ कर जमींदोज किया गया ।






गौरतलब हो कि बीते दिन बहादुरगंज थानाकांड सं.176 /20 में कुल 4666 लीटर बीयर भरी बोतलें बरामद की गई थी ।साथ ही ठाकुरगंज एवं गलगलिया थाना में पकड़ी गई शराब नष्ट की गई है ।जिसके लिए राजेन्द्र प्रसाद पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज ,मनोज कुमार उत्पाद अवर निरीक्षक किशनगंज ,थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार,टेढ़ागाछ ,गलगलिया ,बीबीगंज ,एवं दंडाधिकारी के रुप में विकास कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे ।






Share this news

Leave a Comment