न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :इजरायली दूतावास के निकट हुए धमाकों की जांच अब एनआईए करेगी

देश /डेस्क

दिल्ली में इजरायली दूतावास के करीब हुए बम धमाकों की जांच एनआईए को सौंपी गई है ।

मालूम हो कि दूतावास के निकट हुए धमाकों के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए थे ।दरअसल यह विस्फोट उस दिन हुआ था जिस दिन से भारत और इजरायल के बीच राजनायिक संबंधो की सर्यत हुई थी ।






29 जनवरी को हुए धमाकों में हालाकि किसी तरह के जानमाल की नुकसान नहीं हुई थी ।लेकिन केंद्र सरकार ने इस विस्फोट को गंभीरता से लिया है और अब गृह मंत्रालय द्वारा जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है ।






गौरतलब हो कि शुक्रवार को इजरायली दूतावास के बाहर धमाका हुआ था। घटना स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा और लेटर भी मिला है, जिसमें ईरान के एक सैन्य जनरल और परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का जिक्र है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह विस्फोट केवल एक ट्रेलर है। पुलिस को एक कैब ड्राइवर से भी कई अहम सुराग मिले है ।बता दे कि कैब ड्राइवर ने खुद फोन करके पुलिस को कई बाते बताई थी । जिसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था ।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आश्वासन दिया था कि धमाके के जिम्मेदारों को सजा दी जाएगी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। 






Share this news

Leave a Comment