न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी कविता के जरिए हामिद अंसारी पर कसा तंज ,कहा डर मुझे भी लगा फासला देखकर

देश /डेस्क

अभिनेता अनुपम खेर अपनी बेबाक बयानी की वजह से जाने जाते हैं । मालूम हो कि इस बार अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को अपनी कविता के जरिए करारा जवाब देने का काम किया है ।






बता दें कि बीते दिनों पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक निजी टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में कहां था कि केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद देश में डर का माहौल है ,और उन्हें भी डर लगता है .जिसके बाद हामिद अंसारी के बयान कि चौतरफा निंदा अभी तक हो रही है ।






उसी क्रम में आज अभिनेता श्री खैर ने उनका बिना नाम लिए ही तंज कसा है और उन्होंने कहा कि

डर मुझे भी लगा फ़ासला देखकर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर,
ख़ुद ब ख़ुद मेरे नज़दीक आती गई,
मेरी मंज़िल मेरा हौसला देख कर… 🙂

हालाकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है ।लेकिन सोशल मीडिया यूजर इसे हामिद अंसारी को दिए जबाव के रूप में देख रहे है ।






मालूम हो कि अनुपम खैर कश्मीर से विस्थापित है और समय समय पर अपने विस्थापन का दर्द वो साझा करते रहते हैं ।

Share this news

Leave a Comment