न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कांग्रेस के बिहार प्रभारी के सामने फिर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ,हुई धक्का मुक्की ,एक दूसरे को देख लेने की कहीं बात

बिहार /बक्सर

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही लगातार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आपस में भीड़ रहे हैं ।जिससे बिहार कांग्रेस में जारी गुटबाजी खुल कर सामने आ रही है । मंगलवार को  बक्सर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के सामने ही  कांग्रेस के सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी तथा युवा नेता पंकज उपाध्याय आपस में भिड़ गए.जिसके बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई ।






 जिसके बाद किसी तरह प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया ।
मालूम हो कि दोनों के बीच जमकर बहसबाजी तथा एक दूसरे को “देख लेने” तथा “होश में रहने” की भी बात हुई ।


पंकज उपाध्याय ने बताया कि विधायक ने उन्हें बैठक से चले जाने को कहा है जो कि ठीक नहीं है वहीं, विधायक तथा उनके पक्ष के लोगों का कहना था कि पंकज उपाध्याय ने प्रभारी से मिलने के दौरान उनसे बदतमीजी की है ।पूरे घटनाक्रम पर  जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इसे सर्वथा अनुचित बताया और कहा पार्टी की आंतरिक कलह कभी भी सतह पर नहीं आनी चाहिए ।






उन्होंने कहा अगर कोई आपसी मनमुटाव है तो उसे बातचीत से दूर कर लेना चाहिए.पार्टी प्रभारी ने कहा पार्टी के उचित फोरम पर रखना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी यही बात कही । कांग्रेस नेताओं के आपसी भिड़ंत का वीडियो मीडिया में सामने आने के बाद हर तरफ कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हो रही है ।






Share this news

Leave a Comment