नक्सलबाड़ी :अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बाल बाल बचा ट्रक चालक

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत -नेपाल सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के सिमुलतला स्थित एशियन हाइवे पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी. इस घटना में ट्रक चालक बाल -बाल बच गया . मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 4:30 बजे यूपी 25 सी टी 5655 नंबर की ट्रक असम से कोयला लाद कर बिहार की ओर जा रहा था.

उसी दौरान सिमुलतला स्थित एशियन हाइवे पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया . इस घटना में चालक के सिर पर चोट आयी. वहीं दूसरी ओर उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया . पुलिस घटना की जांच कर रही है.






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!