न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पोलियो ड्राप पिलाकर पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


पांच दिवसीय राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रिजवाना तबस्सुम ने नवजात बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए 153 टीम, 10 ट्रांजिट टीम ,व तीन मोबाइल टीम बनाई गई है।जिनका लक्ष्य 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है ताकि भारत पोलियो मुक्त ही रहे।ज्ञात हो कि भारत पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है परंतु पड़ोसी देश अभी भी पुरी तरह से पोलियो मुक्त नहीं हुआ है।






इसी वजह से एहतियातन सरकार समय समय पर पोलियो कार्यक्रम चलाती रहती है।जानकारी देते हुए इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के सही क्रियान्वयन के लिये 52 सुपरवाइजर सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मी आईसीडीएस की महिला सुपरवाइजर डब्ल्यूएचओ मॉनिटर यूनिसेफ के मॉनिटर लगातार प्रखंड क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं ।






ताकि कोई भी बच्चे पोलियो की खुराक से न छुटे।
मौके पर मुख्य रूप से बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बीएचएम प्रतिमा कुमारी,चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश, डॉ कवींद्र,डॉ मो आदिल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।






Share this news

Leave a Comment