न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिला वाणिज्य कर संघ द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन , सौंपा गया ज्ञापन

किशनगंज /संवाददाता

किशनगंज जिला वाणिज्य कर संघ द्वारा शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया ।मालूम हो कि व्यवसाय में आ रही दिक्कतों के वजह से दर्जनों अधिवक्ताओं एवं CA ने विभिन्न मांगो के समर्थन में धरना दिया है ।धरना में शामिल अधिवक्ताओं ने बताया कि जीएसटी कानून में हो रहे निरंतर परिवर्तन से सभी परेशान है ।

आयकर ,वाणिज्य कर अधिवक्ता विश्वजीत कर्मकार ने बताया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट को ब्लॉक करना,gst रिटर्न्स में बतलाव का संभव न होना,आधी रात को नोटिफिकेशन जारी करना,gst अधिकारी को निबंधन निष्क्रिय मामलो में असिमित अधिकार देना,सरकार का निर्दयी रुख अपनाना एवं gst में पेनाल्टी की रकम को सीमित कर अधिकतम 500 रुपये प्रति रिटर्न्स कर देने की मांग के साथ साथ अन्य कई मांग है जिन्हे लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।






उन्होंने बताया कि जीएसटी बीमें इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के अंतिम तारीख को खत्म कर दिया गया है साथ ही बिहार प्रोफेशन टैक्स नियमो में बदलाव किया गया है जिसे वापस लिया जाना चाहिए ।वहीं कहा की जीएसटी निबंधित व्यवसायियों को को 2500/- का वार्षिक कर निर्धारित कर दिया गया जो की अनुचित है । श्री कर्मकार ने बताया कि अन्य भी और कई मामले है जिसके लिए हमने वेस्टर्न महाराष्ट्र टैक्स प्रैक्टिसनर संघ द्वारा बनाये गए ऐनसचर 1 को माननीय स्टेट जीएसटी कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर, स्टेट फाइनेंस मिनिस्टर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेज रहे है ।

इस कार्यक्रम में विवेक कुमार अग्रवाल, आनंद सिंघल ,मो अली,रंजन चक्रवर्ती, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ,राजेश कुमार, गौतम सोमानी,विस्वजीत कर्मकार,राजीव रंजन बोसाक, सुरेश अग्रवाल,संतोष पोद्दार एवं दर्जनों लोग मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment