न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस और वाम दलों के बीच 193 सीटों पर हुआ समझौता

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के बीच 193 सीटों पर समझौता हो गया है । बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दोनों पार्टियों के बीच अभी तक 193 सीटो पर चर्चा हुई है ।






जिनमें 48 पर कॉन्ग्रेस एवं 68 सीटों पर लेफ्ट चुनाव लडेगी ।उन्होंने कहा कि अन्य सीटो पर भी जल्द ही फैसला हो जाएगा ।

बता दे की 2016 में हुए चुनाव में वाम कांग्रेस गठबंधन ने 77 सीटो पर जीत हासिल की थी ,और दोनों पार्टियों ने पूर्व में अपनी जीती हुई सीटों को अपने अपने पास रखने का फैसला लिया लिया था, जिस पर 2 दिन पहले ही सहमति बन चुकी थी। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।






Share this news

Leave a Comment