न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : सूर्या फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन ,एसएसबी के वरीय अधिकारी रहे मौजूद

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने सूर्या फाउंडेशन संस्कार केंद्र के बच्चों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया . एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रवि तेज ने ध्वजारोहण किया .

इस दौरान रवि तेज ने कहा कि हमारा पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाना चाहिए और जिस प्रकार से हो सके देश की सेवा करना चाहिए . आज हम सब जानते है सूर्या फाउंडेशन के चेयरमेन व जयप्रकाश अग्रवाल ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया है .






साथ ही गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया .कार्यक्रम में उपस्थित एसएसबी अधिकारियों को फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित भी किया गया और मौके पर मौजूद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने ऐसे सभी अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर भारत राज , भीखपुरी , बिनोद कुमार, सोविन्दो बर्मन , माधव रोहित , समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment