न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी,118 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला

देश /चेन्नई

आयकर विभाग ने ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है ।इस दौरान 118 करोड की अघोषित संपत्ति का पता लगाया गया है ।






उनकी संस्था जीसस काल्स मिनिस्ट्री को लेकर चेन्नई और कोयंबटूर में 20 जनवरी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था  दिनाकरन धार्मिक टीवी चैनल और करुण्य विश्वविद्यालय भी चलाते हैं । आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पूरे हुए अभियान के बाद विभाग ने पॉल दिनाकरन के कोयंबटूर स्थित निवास से 4.7 किलो सोना जप्त किया है।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीमों ने दान की रसीद, विदेश में निवेश, खर्च बढ़ा कर दिखाने ,समेत कई और तरीके से 118 करोड़ की आय छिपाने का पता लगाया है ।तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है । सूत्रों ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह से दिनाकरण के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई। पूरे अभियान मैं 200 से ज्यादा आयकर अधिकारी लगाए गए थे ।






दिनाकरन के आरडीआर स्थित मुख्य कार्यालय से लेकर कोयंबटूर जिले में मौजूद शिक्षण संस्थान  को खंगाला विभाग ने दिनाकरन के संगठन को विदेशों से मिली पूंजी की भी जांच की है ।आयकर विभाग द्वारा दिनाकरन के खिलाफ विधि सम्मत करवाई कि जा रही हैं ।






Share this news

Leave a Comment