न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : विधान परिषद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए सैयद शाहनवाज हुसैन, नेताओं ने दी बधाई

बिहार /पटना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं।गौरतलब हो कि दोनों नेताओं के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दाखिल किया था। ऐसे में पहले से ही दोनों की जीत तय मानी जा रही थी।






विधान परिषद का प्रमाण पत्र मिलने के बाद शहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया। श्री हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है । शहनवाज ने लिखा कि 1986 से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जब भी और जो भी जिम्मेदारी मिली, अब तक बखूबी उसका निर्वहन करता रहा हूं। आगे भी पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा।

श्री हुसैन की जीत पर बीजेपी एवं जदयू नेताओ ने उन्हें बधाई दी है ।बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी,गिरिराज सिंह , मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है ।

जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही बिहार मंत्री मंडल का विस्तार किया जा सकता है और श्री हुसैन को मंत्री मंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।






Share this news

Leave a Comment