न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : गुरु गोविंद सिहं जी के जयंती पर पटना साहिब पहुंचे CM नीतीश, गुरुद्वारे में टेका मत्था

बिहार /पटना

सिखों के दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब स्थित गुरुद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्यवासियों की भलाई की प्रार्थना की. सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का योगदान, त्याग और बहादुरी पूरे विश्वभर में कोई भी भूला नहीं सकता है. वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.






उन्होंने कहा गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग और बलिदान का प्रतीक था और दूसरों की सेवा के लिए समर्पित था. उनका मानना था कि समाज में शांति बहाल करना और आपसी भाईचारे की बेहद जरूरत है.

हमसभी को चाहिए कि उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रति बैर-भाव न रख कर प्रेम, सद्भाव और समानता का भाव रखें. असल में यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी.सीएम ने कहा इस वर्ष कोरोना की वजह से अधिक लोग नहीं पहुंच पाए है ।






उन्होंने कहा, “क्योंकि कोरोना काल चल रहा है इस वजह से लोग यहां कम आ रहे हैं। लेकिन देश के कोने-कोने से यहां दर्शन करने के लिए लोग आते है।”






Share this news

Leave a Comment