न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :सीएम ममता बनर्जी को लगा एक और झटका ,टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य हुए बीजेपी में शामिल

बंगाल /डेस्क

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को एक और जोरदार झटका लगा है।मालूम हो कि शांतिपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य  बीजेपी में शामिल हो गए है ।






उन्‍होंने नई दिल्‍ली में बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर जीते थे पर टीएमसी को अपना समर्थन दिया ताकि पश्चिम बंगाल में विकास हो पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “आज पश्चिम बंगाल की जो स्थिति है जिसे सुधारने की हमने कोशिश की, बार-बार सुझाव दिए परन्तु कोई समाधान नहीं निकला। पश्चिम बंगाल के नौजवानों का कोई भविष्य नहीं है, काम नहीं है।”







गौरतलब है कि अरिंदम भट्टाचार्य वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में शांतिपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे पर अगले ही साल उन्‍होंने ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया था। एक बार फिर वह पाला बदलते हुए बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ,संजय मयूख सहित अन्य नेता उपस्थित थे ।






Share this news

Leave a Comment