न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अमरीका :ट्रंप की हुई विदाई , बाइडेन आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ ,अमेरिका में जश्न का माहौल

विदेश/डेस्क

दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका एक नए इतिहास में प्रवेश करने जा रहा है ।आज  जो . बिडेन अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ लेंगे साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी जो इस पद पर आने वाली पहली महिला होंगी ।






इस ऐतिहासिक वक्त के लिए अमेरिका में तैयारियां जोरों पर है और जश्न का माहौल है ।बता दे कि वाशिंगटन डीसी में लॉकडाउन है और अधिकतर सड़कों को बंद कर दिया है ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी ना हो शपथ ग्रहण समारोह में हिंसा की आशंका के मद्देनजर हजारों सैनिक वाशिंगटन में तैनात है ।

जानकारी के मुताबिक करीब 25000 सैनिकों को तैनात किया गया है ।मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे ।गौरतलब हो कि नतीजे आने के बाद से ही ट्रंप लगातार चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं .






बताया जाता है कि नतीजों से नाखुश ट्रंप उन परंपराओं का पालन नहीं करना चाहते जो पूर्व के राष्ट्रपतियों ने किया है । वह बायडेन को पत्र नहीं लिखेंगे, इस तरह 32 सालों से चली आ रही इस परंपरा का अंत हो जाएगा।बता दे कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके स्वागत में चिट्ठी लिखी थी इस चिट्ठी की शुरुआत राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1989 में की थी ,जब उन्होंने जॉर्ज. एचडब्ल्यू बुश के लिए एक चिट्ठी ओवल ऑफिस में छोड़ी थी ।

भारतीय समयानुसार 10.30 बजे बाइडेन शपथ लेंगे और उसके तुरंत बाद वो देश को संबोधित करेंगे ।हालाकि ट्रंप ने बिदाई के दौरान कैपिटल हिल हिंसा की निंदा की और उन्होंने जो बाइडेन को बधाई दी है ।






Share this news

Leave a Comment