पटना : उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ,शिकायतों के निपटारे का दिया गया भरोसा

SHARE:

बिहार /पटना

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने आज जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया ।आयोजित जनता दरबार में सूबे के अलग अलग जिलों से सैकड़ों फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायत के निपटारे हेतु श्री प्रसाद को आवेदन दिया ।






इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले से काफी छोटी छोटी शिकायते आई है और इनका निपटारा जिले के अधिकारी कर सकते है उसके बावजूद लोग कठिनाइयों का सामना करते हुए यहां तक पहुंचे हैं । श्री प्रसाद ने मौके से ही कई अधिकारियों को फोन लगा कर मामलो के निपटारे हेतु निर्देश दिया है ।

वहीं इंडिगो एयर लाइंस के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या केस में पुलिस के सुस्त चाल से बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के सब्र का बांध भी टूट गया है.






जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान तार किशोर प्रसाद ने जब डीजीपी एसके सिंघल को फोन मिलाया तो उन्होंने रुपेश केस की प्रगति को लेकर भी उनसे जानकारी ली. तार किशोर प्रसाद ने पूछा कि रूपेश मर्डर केस में अब तक के पुलिस से कहां तक पहुंची है. फोन करने की जानकारी उन्होने पत्रकारों को दी और जांच पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें उम्मीद है कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी ।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!