न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :तेजस्वी यादव के लेटर पर आरएसपी सिंह का पलटवार कहा घिसापिटा कैसेट बजाना बंद करे तेजस्वी

पटना /संजीव तिवारी

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीन दिनों पहले नीतीश कुमार को पत्र लिखा था. तेजस्वी यादव ने बिहार में खराब कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें.






तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार अपराधियों के सामने फेल साबित हो रहे हैं और उन्हें अब कुर्सी पर नहीं बने रहना चाहिए.तेजस्वी यादव के इस पत्र पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पलटवार किया है.

आरसीपी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता का कार्यकाल याद कर लेना चाहिए. उनके परिवार के शासनकाल में बिहार में किस तरह नरसंहार हुआ यह सबको याद है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि तेजस्वी अपना घिसा पिटा कैसेट बजाना बंद करें.जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखने से पहले तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री का ओहदा क्या है.






नीतीश कुमार इंजीनियर हैं और उन्हें पत्र लिखने वाले तेजस्वी यादव के पास मैट्रिक की भी डिग्री नहीं है. तेजस्वी यादव किससे चिट्ठी लिखवा रहे हैं. इस बात का उन्हें जवाब देना चाहिए. तेजस्वी को  बिहार के विकास की चिंता है तो सकारात्मक सुझाव दें सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी.बता दे कि तेजस्वी यादव द्वारा लगातार सीएम नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा जा रहा है जिसपर अब जदयू भी मुखर हो चुकी है और जदयू नेता तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के ऊपर लगे भ्रष्टाचार को लेकर घेरना शुरू कर दिया है।






Share this news

Leave a Comment