न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने फोड़ी आंख ,एक गिरफ्तार

बिहार/मधुबनी

जिले में दरिंदो द्वारा दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है ।दरिंदो ने मर्यादा को तार तार करते हुए घटना को अंजाम दिया है ।

घटना हरलाखी थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने ने नाबालिग गूंगी लड़की से बलात्कार के बाद उसका आंख फोड़ दिया है ।पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है और घटना के बाद स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

परिजनों ने बताया कि उनकी पीड़ित लड़की घर से बाहर गांव के चौर में घास लाने गई थी। उसके साथ गांव के और भी बच्चे गए हुए थे। करीब ढाई बजे खेत से आकर एक लड़की ने घटना के बारे में परिवार बालों को बताई।






तब परिजनों ने उसकी खोजबीन करने लगे। जहां गांव से कुछ दूर बाद दूसरे गांव में खेत में पीड़ित लड़की बेहोश पाई गई।परिजनों ने घायल अवस्था में पीड़ित दिव्यांग लड़की को उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया।






जहा से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।प्रभारी डीएसपी राजेश कुमार ने गैंग रेप से इनकार करते हुए कहा बलात्कार का मामला सामने आया है ।उन्होंने बताया कि एक आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment