न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :युवती के अपहरण की कोशिश में नाकाम होने पर अपराधियों ने पिता पर किया हमला ,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /बक्सर

जिले के थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी में एक युवती के अपहरण का प्रयास किए जाने तथा विरोध करने पर  युवती के पिता को देशी कट्टा के बट से मारकर घायल देने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर गांव के ही दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी एक व्यक्ति की पुत्री सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी. इसी बीच स्थानीय निवासी स्वर्गीय गंगा यादव का पुत्र जख्मी यादव तथा सुभाष यादव का पुत्र विक्की यादव वहां पहुंच गए और युवती के अपहरण का प्रयास करने लगे.

युवती के चिल्लाने पर उसके पिता घर से निकल कर दरवाजे पर पहुंचे और इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों नामजद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक युवक ने हाथ में लिए हुए देसी कट्टे के बट से मारकर उनका सर फोड़ दिया.बाद में जब शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो दोनों वहां से भाग निकले.
मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share this news

Leave a Comment