न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क ध्वस्त,आवागमन में हो रही है भारी परेशानी

किशनगंज /विजय कुमार साह

बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पंचायत सरकार भवन के निकट बीबीगंज में ध्वस्त हो गयी है।ज्ञात हो कि यह सड़क बीबीगंज वासियों के लिए मुख्य सड़क है।इस सड़क होकर बीबीगंज टेढ़ागाछ आवागमन में अवाम को परेशानी हो रही है।फिरभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन हैं।स्थानीय लोगों ने बताया यह सड़क 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो गयी थी।उसके बाद से अबतक सड़क की मरम्मती नहीं हुयी है।लोगों को यहाँ से टेढ़ागाछ जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कालपीर बीबीगंज पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के नजदीक काफी लम्बे समय तक मुख्य सड़क ध्वस्त रहना यहाँ की बिडम्बना है।ध्वस्त प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मती होने से कालपीर,खनियांबाद,पीपरा,झुनकी,भेलागूड़ी,बैरिया,फतेहपुर,हाटगांव,जरियाबिट्ट,लालपानी सहित दर्जनों गांव के लोगों के लिए आवागमन में सुविधा हो गयी।

Share this news

Leave a Comment