न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :नाबालिग से बलात्कार के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार

टीएमसी नेता ने नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म

दुष्कर्म के घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत अंतगर्त शुकारुजोत में एक आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जानकारी के मुताबिक टीएमसी के पूर्व प्रखंड युवा अध्यक्ष उज्वल सरकार ने नाबालिग को बहला फुसलाकर इस कूकृत को अंजाम दिया है ।

पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि जब उनकी लड़की घर में अकेली थी , तो उज्वल सरकार ने पीड़ित नाबालिग को तीन दिनों तक लगातार चॉकलेट एवं दस रुपये का लालच देकर उसके साथ मुर्गी फार्म में दुष्कर्म किया.

इसके बाद लड़की इस घटना सहन नहीं कर सकी और घटना कि जानकारी उसने अपनी दादी को दिया. जिसके बाद सारा मामला सामने आया है ।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट गया. परिजनों ने बताया कि उज्जवल सरकार द्वारा इस मामले के बारे में घर के किसी को बताने पर उक्त नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने खोरीबाड़ी थाना में इस मामले की शिकायत की . शिकायत मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस ने उज्जवल सरकार को गिरफ्तार कर लिया .

खोरीबाड़ी पुलिस अपनी सारी कार्यवाही करने के पश्चात उज्ज्वल सरकार को न्यायालय भेज दिया . इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी उज्ज्वल सरकार को कड़ी सजा देने की मांग की . वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता कंचन देवनाथ व कार्यकर्ताओं ने नाबालिग के परिजनों से मिले और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया .

इस संबंध में भाजपा नेता कंचन देवनाथ ने कहा कि आए दिन अब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी घटना सामने आ रही है . उन्होंने कहा इस घटना में भी उज्ज्वल सरकार पूर्व खोरीबाड़ी प्रखंड के युवा अध्यक्ष थे और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम भी कर रहे कि गिरफ्तारी ने टीएमसी पार्टी की पूरी पोल खोल कर रख दिया है ।

Share this news

Leave a Comment