न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसएसबी और नेपाल पुलिस के द्वारा सीमा पर किया गया ज्वाइंट पेट्रोलिंग ,जवानों ने तस्करी रोकने के लिए कसी कमर

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त डांगुजोत स्थित भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प के जवानों ने सोमवार को नेपाल पुलिस व एपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सीमा पर ज्वॉइंट पेट्रोलिंग किया.

एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी और नेपाल पुलिस के जवानों के बीच सूचनाओं का अदान प्रदान करने तथा सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है. ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके .

एसएसबी की अधिकारी ने बताया भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी में भाईचारा को मजबूत करने की पेट्रोलिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवान को चौकस रहकर चुनौती से निपटने की नसीहत दी गई.

साथ ही एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है. इस मौके पर बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प के इंस्पेक्टर प्रेम थिनले एसएसबी जवानों व नेपाल एपीएफ पुलिस के इंस्पेक्टर बीआर दहाल सहित उनकी टीम शामिल थे.

Share this news

Leave a Comment