न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 20 हजार नए मरीज मिले 279 की मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,07,871 पहुंच चुकी है ।

वहीं 279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,77,301 है।

बीमारी से अभी तक कुल 97,82,669 ठीक हो चुके हैं ।

बता दें कि देश के 4 राज्यों में आज से वैक्सीनेशन का ड्राई रन आरंभ हो गया है ।पंजाब ,गुजरात ,आंध्रप्रदेश एवं असम के दो दो जिलों में आज से टीकाकरण का ड्राई रन आरंभ हो रहा है। जिसके तहत टीका के रख रखाव सहित अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (27 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,88,18,054 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,15,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं

Share this news

Leave a Comment