न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा निकाली गई बंग ध्वनि यात्रा ,सरकार के कार्यों से नागरिकों को करवाया गया अवगत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शनिवार को बंगध्वनि यात्रा का आयोजन किया गया. आयोजित बंगध्वनि यात्रा के तहत खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत के हाथीडुब्बा, डांगरभिट्ठा में जाकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपनी सरकार के दौरान पिछले दस वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड का पर्ची लोगों के बीच वितरण किया गया. बताते चलें कि इस पर्ची में ममता सरकार की कल्याणकारी नीतियों, विकास परियोजनाओं, उपलब्ध्यिों एवं अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार पूर्वक से बताया गया है.

इस संबंध में खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि पिछले दस वर्षों में ममता बनर्जी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को लोगों बताया गया. साथ ही ‘दुआरे सरकार ‘ के लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी लोगों को दी गई है. नेताओं ने बताया मुख्य रूप से स्वास्थ्य साथी योजना के साथ-साथ खाद्य साथी, कन्याश्री, रूपश्री, शिक्षाश्री, जय जौहार, बंधु, व मनरेगा योजनाओं के लिए नाम पंजीकृत किया जा सकेगा. इसकी पूरी जानकारी बुढागंज ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में बंगध्वनि यात्रा के जरिए लोगों को दी गई . इस मौके पर किशोरी मोहन सिंह के अलावे प्रदीप मिश्रा, जयंत एक्का सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment